Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2026 10:31 AM

Nuh News, Tauru News, Gwarka Village Clash, Haryana News, Nuh Police, Abhimanyu Lohan DSP, नूंह न्यूज, तावड़ू झगड़ा
नूंह मेवात(अनिल मोहिनया): नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल के गांव ग्वारका में शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। दोनों में लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बोलेरो और पिकअप गाड़ी लोगों की ओर तेजी से जाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप की चपेट में आने से एक महिला घायल हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष के भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक गांव के पूर्व सरपंचों से जुड़े दो पक्षों के बीच जमीन की पैमाइश के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के महिला-पुरुष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।