दिल्ली का कूड़ा गुड़गांव में डालने वाले 10 गिरफ्तार, 7 गाड़ियां बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Oct, 2026 07:53 AM

10 arrested and 7 vehicle impound for dump delhi garbej in gurgaon

दिल्ली से कूड़ा लाकर गुड़गांव में फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुड़गांव पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ अलग-अलग 4 केस दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 वाहन जब्त किए हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली से कूड़ा लाकर गुड़गांव में फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुड़गांव पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ अलग-अलग 4 केस दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 वाहन जब्त किए हैं। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि मामले में दो केस बजघेड़ा थाने में, एक उद्योग विहार तथा एक राजेंद्रा पार्क थाने में दर्ज किया गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

डीसीपी ने बताया कि आरोपी दिल्ली से कूड़ा कचरा लोकर गुड़गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में फेंक रहे थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की और दिल्ली से कूड़ा लाकर जैसे ही यह लोग गुड़गांव में डाल रहे थे वैसे ही इन्हें काबू कर लिया गया। पकड़े गए वाहनों में कैंटर, ट्रेक्टर ट्रॉली व टाटा ACE शामिल हैं। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से जुड़े एक नेटवर्क के माध्यम से कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम में लाने का कार्य करते थे। गुरुग्राम में लाए गए कूड़े-कचरे से प्लास्टिक को अलग करके उसकी सेग्रीगेशन की जाती थी तथा आगे अन्य स्थानों पर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

 

पुलिस द्वारा इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों तथा वारदात में प्रयोग किए गए बरामद वाहनों के मालिकों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रही है। जांच के दौरान जिस वाहन मालिक की संलिप्तता अथवा इस अवैध गतिविधि में किसी प्रकार की भूमिका सामने आती है, तो संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों, वाहन मालिकों, कूड़ा-कचरा लाने वाले वाहनों तथा प्लास्टिक की सेग्रीगेशन एवं आगे भेजे जाने से संबंधित पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। डीसीपी वेस्ट ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिल्ली से अवैध रूप से कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक कचरा गुरुग्राम में लाने तथा उससे संबंधित गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!