Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Oct, 2026 01:04 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर जहां दिल्ली पुलिस ने सख्ती की हुई है। वहीं, गुड़गांव में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर जहां दिल्ली पुलिस ने सख्ती की हुई है। वहीं, गुड़गांव में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। गुड़गांव में कॉकरोच जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के करीब 100 पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को उनके समर्थकों सहित पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुछ को पुलिस ने हिरासत में लेकर अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया है तो कुछ के घरों पर पुलिस भेजकर उन्हें घर पर ही कैद कर दिया है ताकि यह लोग दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। ऐसे में कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड कर उन्हें घर पर कैद किए जाने की जानकारी भी सांझा की है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की संभावना देखते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष्र, प्रदेश युवा अध्यक्ष सहित आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों के घर शनिवार से ही पुलिस भेज दी गई और उन्हें घर पर ही कैद कर दिया गया। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी सहित कई अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को सुबह से ही घर पर कैद कर दिया गया है। पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारियों और उन्हें समर्थन देने वाले लोगाें को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन इस बारे में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
सूत्रों की मानें तो शुक्रवार सुबह से ही ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही थी जो शनिवार को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने मौका पाते ही ऐसे लोगों को घर पर ही नजरबंद कर दिया या उन्हें हिरासत में ले लिया गया ताकि वह दिल्ली कूंच न कर सकें। वहीं, पुलिस के साइबर क्राइम टीम सहित खूफिया तंत्र ने भी सोशल मीडिया पर भी नजर रखी हुई है। प्रदर्शन का समर्थन करने और दिल्ली कूंच करने का सुराग मिलते ही पुलिस हरकत में आ रही है और ऐसे लोगों का पता लगाकर उन्हेंं हिरासत में लिया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों पर भी अपना खूफिया तंत्र सक्रिय किया हुआ है। मेट्रो के जरिए भी दिल्ली जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि जंतर मंतर के आसपास के 57 मेट्रो स्टेशनों को आज भी बंद रखा गया है, लेकिन हर तरफ पुलिस सक्रिय है ताकि बड़े पैमाने पर होने वाले इस प्रदर्शन को रोका जा सके।