100 रुपए नहीं दिए तो बुजुर्ग महिला को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Oct, 2026 11:07 PM

old woman murdered by labour in new colony area gurgaon

न्यू कॉलोनी एरिया में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या महज 100 रुपए के लिए कर दी गई। आरोपी रविवार देर शाम को घर में घुसा था और महिला से 100 रुपए की मांग करने लगा। बुजुर्ग महिला ने जब रुपए देने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): न्यू कॉलोनी एरिया में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या महज 100 रुपए के लिए कर दी गई। आरोपी रविवार देर शाम को घर में घुसा था और महिला से 100 रुपए की मांग करने लगा। बुजुर्ग महिला ने जब रुपए देने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के घर जब आरोपी घुसा तो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने  उसे देख लिया था और उसके कुछ ही मिनटों बाद महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी जिसके बाद उसे महिला के साथ अप्रिय घटना होने का शक हुआ। ऐसे में पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया तो महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रविवार रात को हुई इस वारदात के बाद सोमवार दोपहर तक पुलिस मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस इसे हत्या मानने से इंकार कर रही थी, लेकिन जब दोपहर को पोस्टमार्टम हुआ तो गला दबाकर हत्या किए जाने की वारदात का खुलासा हुआ। ऐसे में पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लिए गए युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सूरज गुप्ता (उम्र 22 वर्ष) निवासी गांव देवधा, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार, वर्तमान निवासी गली नम्बर-10 मदनपुरी, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

 

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घरों के लेंटर में सरिया बांधने का काम करता था। सूत्रों की मानें तो वह महिला से रुपए मांगने गया था, लेकिन महिला ने रुपए देने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारा जिससे महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद में उसका गला दबाकर हत्या कर दी और मकान से बाहर निकल आया और पड़ोस के घर में जाकर छिप गया था। वहीं, पुलिस की मानें तो मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान मधु शर्मा के रूप में हुई है। वह इस घर में करीब 15 साल से अकेली रह रही थी और दिल्ली से टीचर के पद से रिटायर्ड थी।  और वह मानसिक रूप से परेशान भी थी।  पुलिस टीम द्वारा महिला के परिजनों से सम्पर्क करके महिला की हत्या होने की सूचना दी और उनके परिजनों के आने उपरान्त मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!