Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Oct, 2026 07:25 PM

नौकरी के बहाने मूक-बधिर युवती को गुड़गांव बुलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती मूक बधिर है और आरोपी से उसकी मुलाकात लखनऊ में आयोजित एक सेमीनार के दौरान हुई थी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): नौकरी के बहाने मूक-बधिर युवती को गुड़गांव बुलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। युवती मूक बधिर है और आरोपी से उसकी मुलाकात लखनऊ में आयोजित एक सेमीनार के दौरान हुई थी। लखनऊ से जीरो एफआईआर गुड़गांव आने के बाद सेक्टर-18 थाना पुलिस हरकत में आई और मामले में केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को आज सेक्टर-18 से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले अदनान खान (29) के रूप में हुई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एवं पीड़िता दोनों मूक-बधिर हैं। दोनों की पहचान Instagram के माध्यम से हुई थी तथा बाद में लखनऊ में आयोजित मूक-बधिर कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। आरोपी वर्ष-2023 से गुरुग्राम के एक निजी होटल में काम करता है। आरोपी ने पीड़िता को गुरुग्राम में नौकरी दिलाने के बहाने फरवरी-2026 में गुरुग्राम बुलाया तथा पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ रेप करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि एक युवती ने शिकायत के माध्यम से बताया कि इसकी पहचान इंटरनेट के माध्यम से अदनान खान से हुई, फिर इन दोनों की मुलाकात लखनऊ में आयोजित एक मूक-बधिर कार्यक्रम के दौरान हुई। अदनान ने इसे गुरुग्राम में नौकरी दिलाने के लिए इसे गुरुग्राम बुलाया। 14 फरवरी को यह गुरुग्राम पहुंची और अदनान इसे अपने कमरे पर ले गया तथा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद इसके साथ रेप किया। इसके बाद अदनान ने इसे अपने साथ रखने का भरोसा दिया और इसके साथ रेप की बात के संबंध में किसी को बताने पर इसको जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।