प्रॉपर्टी रंजिश में युवक के अपहरण का प्रयास, मास्टरमाइंड सहित पांच गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Oct, 2026 06:04 PM

five arrested in case of kidnapping attempt in gurgaon

ग्लेरिया मार्केट में प्रॉपर्टी की रंजिश को लेकर एक युवक का गनप्वाइंट पर अपहरण करने की कोशिश मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ग्लेरिया मार्केट में प्रॉपर्टी की रंजिश को लेकर एक युवक का गनप्वाइंट पर अपहरण करने की कोशिश मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी डील रद्द होने के चलते पीड़ित के पिता पर दबाव बनाने और पैसे वसूलने की नीयत से इस अपहरण की खौफनाक साजिश रची थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि 21 सितंबर शाम साढ़े छह बजे प्रोपर्टी डीलर के 25 वर्षीय बेटा ग्लेरिया मार्केट स्थित एक कैफे में आया था। जैसे ही वह कैफे से निकलकर अपनी कार में बैठने लगा, तभी घात लगाए बैठे तीन बदमाश अचानक उसकी कार में जबरन घुस गए। एक बदमाश अगली सीट पर बैठ गया और दो बदमाश पिछली सीट पर सवार हो गए। अगली सीट पर बैठे आरोपी ने तुरंत कट्टा निकालकर युवक की कनपटी पर तान दिया और उसे चुपचाप गाड़ी चलाने को कहा गया।  

 

जब पीड़ित युवक ने उनका विरोध किया, तो हमलावर ने उस पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि हथियार से फायर नहीं हुआ। इसी बीच पीड़ित ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कार को अचानक तेजी से आगे बढ़ा दिया। चलती कार से घबराकर पिछली सीट पर बैठे दोनों आरोपी नीचे कूदकर भाग निकले। थोड़ी दूर आगे अचानक एक स्कूटी सामने आ जाने के कारण पीड़ित को कार रोकनी पड़ी, जिसका फायदा उठाकर अगली सीट पर बैठा हथियारबंद आरोपी भी कार छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, हड़बड़ाहट में आरोपी का कट्टा कार में ही छूट गया। इसके बाद 22 सितंबर को पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-29 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने कट्टा बरामद किया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी सुरागों के आधार पर एक अक्तूबरको गुरुग्राम से ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण भड़ाना निवासी नयागांव, सुमेर सिंह निवासी लक्ष्मण विहार, शिव शंकर निवासी बिहार, अमन निवासी मध्य प्रदेश और हेमंत मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। प्रॉपर्टी डीलर प्रवीन भड़ाना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुशांतलोक फेज-एक में 300 गज के मकान की डील चल रही थी और उसको दस करोड़ 50 लाख में खरीदकर दस करोड़ 80 लाख रुपये में बेचने की योजना थी,लेकिन पीड़ित पिता के कारण डील नहीं हो सकी। ऐसे में उसको 30 लाख रुपये का नुकसान हो गया। रुपये की भरपाई के लिए प्रवीन ने अपने ऑफिस में काम करने वाले सुमेर के साथ मिलकर अपहरण कर रुपये की भरपाई करने की योजना बनाई। सुमेर ने फरीदाबाद में संचालित हो रही जींस की फैक्ट्री में काम करने वाले तीन लोगों को इसके लिए तैयार किया। तीनों को काम होने के बाद डेढ़-डेढ़ लाख देने की बात हुई थी।

 

आरोपी सुमेर को प्रवीन ने रैकी का जिम्मा सौंपा गया। प्रवीन ने अपनी एप्पल आईडी का इस्तेमाल कर एक ट्रैकर खरीदा और सुमेर की मदद से पीड़ित के मां की कार में लगवा दिया गया। वारदात के बाद एप्पल फोन पर आए नोटिफिकेशन से ट्रैकर के बारे में जानकारी मिली और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहचान कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमांइड प्रवीण भड़ाना है और ट्रैकर की लोकेशन से पूरी निगरानी रख रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी प्रवीन दुबई फरार हो गया। उसके बाद वहां पर पत्नी से कुछ दिन मिलने के बाद वह भारत वापस लौट आया। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी दी गई। एसीपी नवीन शर्मा ने बताया कि पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान नूंह के रहने वाले एक युवक से आरोपियों ने अवैध हथियार खरीदा था। उसकी जानकारी जुटाकर गिरफ्तार किया जाएगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!