Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Sep, 2026 10:20 PM

डीएलएफ फेज-तीन में स्थित एक सोसाइटी में आठ साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। बच्ची ने इस हरकत के बारे में परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने रविवार को डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो) : डीएलएफ फेज-तीन में स्थित एक सोसाइटी में आठ साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। बच्ची ने इस हरकत के बारे में परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने रविवार को डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह डीएलएफ फेज-तीन स्थित एक सोसाइटी के सर्वेट क्वाटर में परिवार के साथ रहते है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 25 सितंबर 2026 को सोसाइटी परिसर में ही आरोपी आसाराम उर्फ वीरू ने उनकी आठ साल की मासूम बेटी को गलत नीयत से छुआ। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित पिता की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।