सोसायटी के बाहर नवनिर्मित पानी का टैंक फटा, नहा रहे दो बच्चों की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Sep, 2026 11:15 AM

two minor dead due to water tank blast in gurgaon

खेड़कीदौला थाना क्षेत्र की जी-21 सोसायटी के बाहर नवनिर्मित पानी की टंकी फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे टंकी के नीचे नहा रहे दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): खेड़कीदौला थाना क्षेत्र की जी-21 सोसायटी के बाहर नवनिर्मित पानी की टंकी फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे टंकी के नीचे नहा रहे दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि इस हादसे में मारी गई एक बच्ची की पहचान चार वर्षीय सुमैया प्रवीन पुत्री शरीफ अली निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। जबकि हादसे का शिकार हुए दूसरे बच्चे के शव को पश्चिम बंगाल लेकर चले गए। हादसे की सूचना के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक सुमैया प्रवीन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस संबंध में इस संबंध में शरीफ अली ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़कीदौला थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक एक बच्ची की मौत की पुष्टि परिजनों ने की है। शरीफ अली ने दूसरे बच्चे की मौत होने की बात कही है, लेकिन इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं मिली।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में शरीफ अली ने बताया कि वह राजमित्री का काम करता है और सेक्टर-83 स्थित जी-21 सोसायटी के बाहर बनाई गई झुग्गियों में किराए पर रहता है। उसकी सबसे छोटी बेटी को नहलाने के लिए उसकी पत्नी रुबिना बीबी ठेकेदार अजय निवासी गांव जाभा नादिया पश्चिम बंगाल द्वारा बनाई गई नई पानी की टंकी पर नहलाने के लिए चली गई। इस टंकी में पानी भरकर चेक किया गया, जिस पर बच्चों को नहाने के लिए छोड़ दिया। बच्चे जब नहा रहे थे तो अचानक टंकी फट गई। टंकी फटते ही अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो बच्चे व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सुमैया प्रवीन को नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल बच्चे को उसके परिजन कहां लेकर गए, इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। खेड़कीदौला थाना प्रभारी ने बताया कि एक बच्चे की मौत की सूचना के बाद केस दर्ज किया गया है, दूसरे बच्चे की मौत को लेकर पुलिस को सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!