Ambala इमारत हादसे में SP ने जांच के लिए गठित की SIT, मुख्यमंत्री सैनी ने की मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख देने की घोषणा

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Sep, 2026 08:25 PM

the superintendent of police sp formed an sit to investigate the ambala buildi

अंबाला शहर के धुलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में आज पुलिस द्वारा

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला शहर के धुलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में आज पुलिस द्वारा SIT गठित कर दी गयी है। इसकी जानकारी एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने दी। 

बता दें कि इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा सिविल हस्पताल में परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए थे। जहां एसपी अंबाला पहुंचे और SIT गठित करने की जानकारी दी। इस मौके पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख व घायलों को 25-25 हजार देने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में NHM कर्मचारियों की बल्ले बल्ले; अब हर महीने 7 तारीख को अकाऊंट में पहुंचेगी सैलरी


वहीं इस मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Nayab Saini जी ने अम्बाला शहर के धूलकोट में भवन गिरने से हुए दुखद हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। 

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

 

PunjabKesari

 

यह था मामला

गौरतलब है कि धुलकोट गांव में निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। इस दौरान लेंटर गिरने से कई मजदूर नीचे दब गए थे। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गयी थी और 13 मजदूर घायल हो गए थे। इस मामले में परिजन प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!