शॉर्ट सर्किट से फूड कोर्ट में लगी आग, सिलेंडर फटे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Sep, 2026 09:26 PM

fire breaks out in food court due to short circuit cylinders explode

गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की चार घटनाएं सामने आईं। सबसे गंभीर हादसा सेक्टर-17 स्थित एक दुकान में चल रहे फूड कोर्ट में हुआ, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की चार घटनाएं सामने आईं। सबसे गंभीर हादसा सेक्टर-17 स्थित एक दुकान में चल रहे फूड कोर्ट में हुआ, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अंदर रखे रसोई गैस के दो सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की त्वरित मुस्तैदी के कारण चारों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सेक्टर-17 की मार्केट में स्थित एक फूड कोर्ट की दुकान आग की सूचना शाम करीब छह बजे बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 और भीम नगर फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान और उसमें रखा सारा सामान, उपकरण व फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। दमकल अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है।

 

कैंटर जलकर हुआ पूरा राख 

गुरुवार शाम को गांव बालियावास में चलते कैंटर में अचानक धुंआ निकलने के बाद आग लग गई। सवा छह बजे दमकल विभाग को सूचना मिली। दमकल विभाग की टीम ने जबतक आग बुझाई गई,तब तक कैंटर का ईंजन और अगला हिस्सा पूरा जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते चालक बाहर निकल गया। दो घंटे की मशक्त के बाद दमकल की टीम वापस स्टेशन पर पहुंची।

 

निजी अस्पताल और बस स्टैंड के पास भी लगी आग

दोपहर करीब 1:50 बजे रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लगे एयर कंडीशनर में अचानक आग लग गई। भीम नगर फायर स्टेशन से पहुंची टीम ने करीब सवा घंटे में आग पर काबू पा लिया, जिससे अस्पताल में बड़ा हादसा टल गया। दोपहर तीन बजे बस स्टैंड के पास जमा कूड़े के ढेर में भीषण आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चारों घटनाओं में समय रहते राहत कार्य शुरू कर दिया गया था, जिससे किसी प्रकार की जान हानी नहीं हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!