Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Sep, 2026 09:00 PM

अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने नवादा गांव में खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए 104 भरे सिलेंडर बरामद किए है। टीम की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक...
गुड़गांव, (ब्यूरो): अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने नवादा गांव में खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए 104 भरे सिलेंडर बरामद किए है। टीम की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
सोमवार रात को अपराध शाखा सेक्टर-65 टीम नवादा गांव में गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप में घरेलू एलपीजी के काफी सिलेंडर भरे हुए हैं, जो ब्लैक में बेचने के लिए लाए गए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि गाड़ी का चालक राजस्थान का हजारी लाल और मालिक नवादा निवासी जितेंद्र उर्फ कालू है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र के घर के पास पहुंची। घर के बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी में चाबी लगी थी। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति मौके से भाग गए। टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 104 सिलेंडर मिले। टीम ने कार्रवाई करते पिकअप मालिक जितेंद्र को पकड़ लिया। पूछताछ में जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिकअप और 104 सिलेंडर उसी के है।
चालक हजारी लाल उसका ड्राइवर है। सिलेंडरों के कोई कागजात, गैस कॉपी या लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। उसने बताया कि वह राजस्थान से अलग-अलग जगहों से सस्ते दामों पर सिलेंडर खरीदकर नवादा व आसपास के किरायेदारों को महंगे दामों पर बेच जाता है। जांच के दौरान पिकअप में इंडेन कंपनी के 20 और भारत कंपनी के 84 घरेलू 14 किलोग्राम वाले भरे सिलेंडर मिले। एएफएसओ के निर्देश पर ई-साक्ष्य एप पर वीडियो बनाकर गाड़ी व सिलेंडर को कब्जे में लिया गया।