अपराधियों पर कार्रवाई- एक मकान पर चला बुलडोजर, दूसरा मकान सील

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Sep, 2026 09:27 PM

police demolished one house and another sealed in gurgaon

गुरुग्राम पुलिस ने आदतन अपराधियों और अवैध कब्जों के खिलाफ एक्शन लेते हुए मंगलवार को दो आरोपियों के अवैध मकानों पर कार्रवाई की। एक मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया, जबकि दूसरे मकान को सीज कर दिया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम पुलिस ने आदतन अपराधियों और अवैध कब्जों के खिलाफ एक्शन लेते हुए मंगलवार को दो आरोपियों के अवैध मकानों पर कार्रवाई की। एक मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया, जबकि दूसरे मकान को सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न संगीन धाराओं में कुल 10 मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच ने संबंधित विभागों के समन्वय से अशोक विहार फेज-3 निवासी आजाद उर्फ कालू द्वारा एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास अवैध रूप से कब्जाकर बनाए गए करीब 50 वर्ग गज के मकान को ध्वस्त किया। आजाद के खिलाफ सेक्टर-5 और उद्योग विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संगीन अपराधों के कुल छह मामले दर्ज हैं।

 

वहीं, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर गांव गुरुग्राम में छोटी माता मंदिर के पास रहने वाले बीरू कुमार के करीब 100 वर्ग गज के अवैध मकान को सीज किया। पुलिस के मुताबिक बीरू के खिलाफ सेक्टर-14, सिटी और सेक्टर-9ए थाने में एनडीपीएस एक्ट, हत्या, अपहरण, मारपीट समेत अन्य अपराधों के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस का कहना है कि आदतन अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!