Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Sep, 2026 09:03 PM

एनएच-48 पर बिलासपुर चौक के पास दिल्ली से जयपुर जा रहे एक ट्रक में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही गुरुग्राम यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों की कार्रवाई से यातायात व्यवस्था भी...
गुड़गांव, (ब्यूरो): एनएच-48 पर बिलासपुर चौक के पास दिल्ली से जयपुर जा रहे एक ट्रक में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही गुरुग्राम यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों की कार्रवाई से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने से बच गई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
घटना शाम करीब सात बजे की है। ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही बिलासपुर चौक पर तैनात जेडओ एएसआई प्रशांत, कांस्टेबल विनोद और एचजीएच भोजराज तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे वाहनों को सुरक्षित रूप से रुकवाया, ताकि आग बुझाने के दौरान कोई हादसा न हो। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से ट्रक में लगी आग को समय रहते बुझा दिया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रक को सडक़ किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया गया। इससे एनएच-48 पर वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं हुई और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यातायात पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और कुछ ही समय में एनएच-48 पर यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से सुचारू कर दी गई।