Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Oct, 2026 12:15 PM

सोहना एलिवेटेड रोड पर गांव भोंडसी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। यह कार सोहना से गुड़गांव की तरफ जा रही थी कि अचानक आग लग सूचना। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना एलिवेटेड रोड पर गांव भोंडसी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। यह कार सोहना से गुड़गांव की तरफ जा रही थी कि अचानक आग लग सूचना। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी होंडा सिटी गाड़ी लेकर सोहना से गुड़गांव की तरफ जा रहे थे। जब गाड़ी टोल प्लाजा को पार करने के बाद फ्लाईओवर पर चढ़ी तो कुछ दूर चलने के बाद चालक को बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। इस पर चालक ने गाड़ी को तुरंत ही साइड लगा दिया। जैसे ही चालक गाड़ी से नीचे उतरा तो गाड़ी से आग की लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि सोहना दमकल केंद्र से एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया था जिसने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं।

फिलहाल प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हुआ होगा या गाड़ी ओवरहीट होकर जल गई। फिलहाल गाड़ी में लगी आग काे पूरी तरह से बुझा दिया गया है। वहीं, आग लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मौके पर पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों व पुलिस ने कुछ ही देर में जाम खुलवा दिया जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो गया।