दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसव पर आग की लपटों में घिरी कार, ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट किया रूट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Sep, 2026 10:15 PM

car set fire on delhi jaipur expressway service lane

बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर एक KIA सेलटोज कार आग की लपटों में घिर गई। कार के बोनट से धुआं निकलते देख जब तक ड्राइवर गाड़ी से नीचे उतरा तब तक गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर एक KIA सेलटोज कार आग की लपटों में घिर गई। कार के बोनट से धुआं निकलते देख जब तक ड्राइवर गाड़ी से नीचे उतरा तब तक गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। पीक ऑवर्स होने के कारण यहां वाहनों का दबाव अधिक था जिसके कारण जाम लगने लगा। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर मुख्य एक्सप्रेसवे से गुजारना शुरू कर दिया।वहीं, सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर मेदांता अंडरपास से बाहर निकलकर झाड़सा रोड की तरफ जा रहा था। जैसे की गाड़ी अंडरपास से बाहर निकली वैसे ही गाड़ी पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई। जिस स्थान पर यह घटना हुई उससे करीब 50 मीटर दूर ही पेट्रोल व सीएनजी पंप है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।

 

वहीं, आग की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर से ही आग की लपटें दिखाई दे रही थी। जिस वक्त आग लगी उस वक्त एक्सप्रेसवे पर वाहनों का काफी अधिक दबाव था। आग को देखने के लिए वाहन चालक रुक रहे थे जिसके कारण एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया और वाहन चालकों को रुकने नहीं दिया जिसके कारण जाम नहीं लगा। हालांकि ट्रैफिक मूवमेंट धीमी हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!