IDFC बैंक घोटाले के करनाल से जुड़े तार, घरौंडा अनाज मंडी में CBI टीम की रेड; कई आढ़त फर्में जांच के घेरे में

Edited By Harman, Updated: 30 Sep, 2026 03:18 PM

idfc bank scam 4 5 cbi teams raid karnal gharaunda grain market

सीबीआई ने IDFC First Bank से जुड़े 645 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सीबीआई की 4 से 5 टीमों ने घरौंडा अनाज मंडी में रेड डाली है।

करनाल (मेनपाल कश्यप) : सीबीआई ने IDFC First Bank से जुड़े 645 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सीबीआई की 4 से 5 टीमों ने घरौंडा अनाज मंडी में रेड डाली है।  घरौंडा मंडी की कई आढ़त की फर्मो के तार घोटाले से जुड़े होने की सूचना पर सख्त  एक्शन लिया गया है। 

PunjabKesari

सीबीआई अधिकारी आढ़त फर्मों के रिकॉर्ड को खंगालने के लिए मार्किट कमेटी दफ्तर भी पहुंचे। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, मंडी की 3 से 4 फर्मों पर फर्जी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त होने पुख्ता सबूत मिले।

बता दें कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IDFC First Bank से जुड़े 645 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई की। ED की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II की टीम ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की। ED ने यह जांच हरियाणा पुलिस की फरवरी 2026 में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। FIR में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के IDFC First Bank और AU Small Finance Bank में रखे सरकारी खातों के बैलेंस में गड़बड़ी सामने आने का जिक्र था।

ED की छापेमारी कई ज्वेलर्स और उनसे जुड़ी कंपनियों पर हुई। इनमें मलिक ज्वेलर्स, KLG Jewels, M.B. Gold Traders, शाम ज्वेलर्स और सुंदर ज्वेलर्स समेत कई ठिकाने शामिल हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, गौरव कंसल ने कथित तौर पर सरकारी रकम को अलग-अलग खातों में पहुंचाने और उसकी लेयरिंग में बिचौलिए की भूमिका निभाई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!