Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Sep, 2026 09:29 PM

खेड़की दौला थाना क्षेत्र में युवक को जबरन कार में बैठाकर बंधक बनाने, मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में मानेसरा क्राइम ब्रांच मानेसर और थाना खेड़की दौला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): खेड़की दौला थाना क्षेत्र में युवक को जबरन कार में बैठाकर बंधक बनाने, मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में मानेसरा क्राइम ब्रांच मानेसर और थाना खेड़की दौला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार, लकड़ी का डंडा और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे सेक्टर-26 स्थित कंपनी से ड्यूटी खत्म कर युवक किराये के कमरे पर जा रहा था। रामपुरा चौक पार कर नखड़ौला की ओर जाते समय सफेद कार में सवार युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और गांव नवादा ले गए। आरोपियों ने डंडे से मारपीट कर युवक का मोबाइल छीनकर उसका पासवर्ड पूछ लिया और मोबाइल से करीब 47 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा पर्स से सात हजार रुपये और गले से सोने की चेन लूटकर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के बाद खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने 28 सितंबर को गांव भांगरौला से सतीश (30) निवासी भेरमपुर, कानपुर, उत्तर प्रदेश और रवि किशन उर्फ सुमित (19) निवासी मद्रापुर, बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि रवि किशन पहले गुरुग्राम में नौकरी करता था। नौकरी छूटने के बाद उसने ऑटो चालक सतीश के साथ लूट की योजना बनाई। दोनों ने वारदात के लिए दो हजार रुपये में कार किराये पर ली थी।