पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक मेट्रो के आगे कूदा, दो साल बाद केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Sep, 2026 02:31 PM

man committed suicide on huda city metro station

पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मेट्रो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मेट्रो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं  धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत  केस दर्ज किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मेट्रो थाना प्रभारी ने बताया कि घटना 25 सितंबर 2024 की है। एक व्यक्ति ने मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। घटना में मृतक की पहचान शिवपुरी के रहने वाले सुशांत कामरा के रूप में हुई थी। मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मृतक की पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में मृतक के पिता अजय कुमार ने अदालत में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की। अदालत ने मामले को गंभीर माना और मेट्रो थाना प्रभारी को मामले में मृतक की पत्नी पूजा खन्ना सहित ससुराल पक्ष के लोगों साहिल खन्ना, प्रवीण खन्ना, सुनीता खन्ना, सलोनी खन्ना, रवि खन्ना को नामजद करते हुए केस दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!