Edited By Harman, Updated: 20 Sep, 2026 03:11 PM

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश सरकार की और से तबादला सूची जारी की गई है।
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा सरकार सात आईपीएस व 39 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आईपीएस राजेश कुमार को एसपी कानून व्यवस्था पंचकूला का कार्यभार सौंपा है। राजेश कुमार एसटीएफ पंचकूला के एसपी और सोशल आउटरीच कार्यक्रम के एसपी का कार्यभार साथ में संभालेंगे। कई जिलों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बदल दिए गए हैं।
मानेसर की डीसीपी प्रबिना को एसपी जीआरपी अंबाला छावनी नियुक्त किया गया है, जबकि डीसीपी क्राइम फरीदाबाद राजेश मोहन अब डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद होंगे। डीसीपी यातायात गुरुग्राम प्रतीक गहलोत को डीसीपी मानेसर के साथ कमांडेंट चतुर्थ बटालियन मानेसर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डीसीपी ईस्ट सोनीपत आयुष यादव को डीसीपी साउथ गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। डीसीपी यातायात फरीदाबाद जयबीर सिंह को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद बनाया गया है, जबकि डीसीपी क्राइम सोनीपत ननरेंद्र सिंह को एसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार एचपीएस अधिकारियों में ऊषा देवी को एसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो (मुख्यालय) एवं एसपी सोशल आउटरीच, जितेंद्र गहलावत को डीसीपी गोहाना के साथ डीसीपी क्राइम सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार,हितेश यादव को डीसीपी बल्लभगढ़, रमेश गुलिया को एसीपी बहादुरगढ़, राजीव मिगलानी को डीएसपी जींद, दिनेश कुमार को डीएसपी हांसी, कंवलजीत सिंह को डीएसपी यमुनानगर, नवीन संधू को एसीपी झज्जर, गुलाब सिंह को डीएसपी होमगार्ड,विपन कादियान को एसीपी सोनीपत, विपिन कुमार अहलावत को डीएसपी जींद, प्रदीप सिंह को डीएसपी पानीपत, भारतेंद्र कुमार को डीएसपी पलवल, अनिल कुमार को एसीपी गुरुग्राम, मनोज कुमार को स्टेट क्राइम ब्यूरो (मुख्यालय), अभिलक्ष जोशी - डीएसपी बराड़ा, विकास कुमार को डीएसपी एचएसईएनबी (मुख्यालय) लगाया गया है।
इसी प्रकार प्रियांशु दीवान को एसीपी फरीदाबाद, सुरेंद्र सिंह को डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय, सुरेंद्र सिंह श्योराण को डीएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय, वीरेंद्र शर्मा को डीएसपी अंबाला (रोहतक के लिए जारी पूर्व के आदेश वापस), हरदीप सिंह को डीएसपी कैथल, अक्ष्य कुमार को डीएसपी फिरोजपुर झिरका, अमित कुमार को डीएसपी यातायात हाईवे करनाल, राज सिंह को डीएसपी ईआरएसएस (मुख्यालय), अजीत सिंह को डीएसपी आइटी सेट मुख्यालय, नायब सिंह को डीएसपी एटीएस मुख्यालय, मीना कुमारी को स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय, ऋषिकांत को डीएसपी नारनौल, महेश कुमार को स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय, दिनेश कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय, राजपाल को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय, राजेश कुमार लोहाना को डीएसपी रोहतक, नरेंद्र कुमार को डीएसपी हांसी,सुरेश कुमार को डीएसपी कुरुक्षेत्र, गुरविंद्र सिंह को सीआईडी मुख्यालय, सुरेंद्र कुमार को सीआईडी मुख्यालय, मलकीत सिंह को सीआईडी मुख्यालय, अनिल कुमार को डीएसपी प्रथम बटालियन अंबाला शहर लगाया गया है।



