25-26 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने के प्रस्ताव को गुरनाम चढ़ूनी ने किया अस्वीकार, बोले- बुधवार को पंचायत के बाद होगा फैसला

Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Sep, 2026 07:23 PM

chaduni rejects proposal to start paddy procurement from september 25 26 says d

धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप के किसान शाहाबाद

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप के किसान शाहाबाद में एकत्रित हुए थे। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, तब तक किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

प्रशासन की ओर से 25-26 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने इसे मंजूर करने से इनकार कर दिया। चढूनी ने कहा कि किसानों की मांग साफ है कि धान की सरकारी खरीद तुरंत शुरू की जाए।

PunjabKesari

चढूनी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से समाधान निकालने की बात हुई थी, लेकिन कोई बात सिरे नहीं चढ़ सकी। इसलिए किसान अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने ऐलान किया कि मंगलवार रात बराड़ा रोड पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद बुधवार को किसानों की पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में किसानों के साथ मीटिंग कर आगे के आंदोलन को लेकर फैसला लिया जाएगा।

चढूनी ने कहा, "हमारी एक ही मांग है- खरीद शुरू करो। प्रशासन ने 25-26 सितंबर से खरीद की बात रखी है, जो हमें मंजूर नहीं है। आज रात धरने पर बैठेंगे। कल पंचायत रखी है। उसमें मीटिंग करके बात रखेंगे कि आगे क्या फैसला लेना है।"

उन्होंने कहा कि किसान बराड़ा रोड से हटकर घर नहीं बैठेंगे। कल पंचायत और मीटिंग के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। चढूनी ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान काफी लोग घायल हुए हैं, हालांकि घायलों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने मीडिया को बताया कि किसानों ने रोड जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस का मत बिल्कुल स्पष्ट है कि किसी भी कीमत पर रोड जाम नहीं करने दिया जाएगा क्योंकि जीटी रोड देश की लाइफ लाइन है।  और यदि जीटी रोड पर जाम लगाया जाता है तो लोगों को बहुत भारी परेशानी होती है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि किसानों ने जो रोड जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने भी मामूली वाटर कैनन का इस्तेमाल किया वहीं दूसरी तरफ कुछ पुलिस के जवानों को भी चोटे आई हैं।  उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है और किसानों को भी चाहिए कि वह बातचीत के जरिए मामला सुलझाए।

धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप के किसान शाहाबाद में एकत्रित हुए थे। किसानों ने धान खरीद में देरी को लेकर रोष जताया और सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया था। DC विश्राम कुमार मीणा के साथ बातचीत असफल होने के बाद किसान जाम करने के लिए निकल गए।

वहीं किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान नेताओं को डिटेन किया जा रहा। नेशनल हाईवे को पुलिस प्रशासन के द्वारा 10 मिनट के बाद खुलवा दिया गया है।


PunjabKesari

PunjabKesari

किसान नेताओं ने कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, तब तक किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि चाहे उनको गोली खानी पड़े वह गोली खाने को तैयार है। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा, “बेईमान अधिकारियों की वजह से यह सब हो रहा है। सरकार किसानों को पिटवाना चाहती है। इन्हें किसानों की बदनामी कराने में मजा आता है। ऐसे अधिकारियों को हरियाणा से हटा देना चाहिए। उधर हाईवे पर पुलिस लाठी लेकर तैयार है। हम पिटेंगे, हम जाएंगे और वो पीटेंगे।”
 

PunjabKesari

इस दौरान भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों को संबोधित करते हुए नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चढ़ूनी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि "चाहे गोली खानी पड़े, खाएंगे, लेकिन रोड जाम जरूर करेंगे।"

PunjabKesari

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। वहीं प्रशासन ने भारी पुलिस बल भी तैनात किया है। और बेरिकेड्स भी लगाए है।

PunjabKesari

 

 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

 

 

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!