कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में धान की आवक हुई शुरू, सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर

Edited By Harman, Updated: 11 Sep, 2026 02:18 PM

paddy arrivals have begun at the kurukshetra grain market

जिला कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान की आवश्यक शुरू हो चुकी है। और धान के सीजन को लेकर मंडी में तैयारी भी जोरों पर चल रही है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : जिला कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान की आवश्यक शुरू हो चुकी है। और धान के सीजन को लेकर मंडी में तैयारी भी जोरों पर चल रही है। कुरुक्षेत्र मार्किट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में धान के सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। और मंडी में पेचवर्क का काम भी अनाज मंडी में चल रहा है। 

हरजीत सिंह ने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था,अटल कैंटीन व अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्थाओं को कर दिया गया है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।

हरजीत सिंह ने कहा कि उठान को लेकर भी ठेकेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। ताकि आढ़तियों व किसानों को कोई भी समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि मंडी में अभी धान की 1509 की किस्म आ चुकी है। जिसकी प्राइवेट खरीद चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!