फरीदाबाद में CM फ्लाइंग का छापा, Scorpio-N और Fortuner समेत 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद; बुलेट प्रूफिंग का चल रहा था काम

Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Sep, 2026 08:18 PM

cm flying squad raids faridabad 4 luxury vehicles including a scorpio n and a

फरीदाबाद के तिगांव इलाके में अवैध रूप से गाड़ियों को बुलेट प्रूफ बनाने वाली वर्कशॉप पर

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के तिगांव इलाके में अवैध रूप से गाड़ियों को बुलेट प्रूफ बनाने वाली वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग ने छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान मौके से 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं।

CM फ्लाइंग फरीदाबाद में तैनात इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टीगांव गांव में एक वर्कशॉप में गाड़ियों को बुलेट प्रूफ बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर 4 गाड़ियां मिली हैं, दो Scorpio-N और दो Fortuner। दो Scorpio में 70 प्रतिशत तक बुलेट प्रूफ का काम हो चुका है। दोनों Fortuner गाड़ियां खुली हुई मिली हैं। लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय तिगांव थाना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर SHO तिगांव भी पहुंचे हैं और वर्कशॉप मालिक से पूछताछ की जा रही है कि ये गाड़ियां किसके लिए तैयार की जा रही थीं और इनके पास बुलेट प्रूफिंग का वैध लाइसेंस है या नहीं। फिलहाल पुलिस और CM फ्लाइंग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले सभी सामान और गाड़ियों को सीज किया जा रहा है। जिन कंपनियों से यह बुलेट प्रूफ का सामान लिया जा रहा है, क्या वो कंपनियां इसे बेचने के लिए ऑथराइज्ड हैं और इस वर्कशॉप के पास गाड़ियों को मॉडिफाई करने की परमिशन है या नहीं, इसकी वेरिफिकेशन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी मौके पर एक ही व्यक्ति मिला है, मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। ये बड़ी बात है कि बिना परमिशन के बुलेट प्रूफ गाड़ियां बनाई जा रही थीं। जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई है। मौके पर एक गाड़ी पर 60 से 70 प्रतिशत काम हो चुका है, बाकी 2-3 गाड़ियां खुली हुई हैं जिन पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। सामान सीज करके संबंधित कंपनियों से वेरिफिकेशन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!