फरीदाबाद में बड़ा हादसा: घर के अंदर सीवर लाइन से फैली जहरीली गैस, दम घुटने से 29 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2026 04:03 PM

toxic gas from a sewer line spreads inside a house 29 year old woman dies

फरीदाबाद के सेक्टर-8 से एक बेहद दर्दनाक और संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां 29 वर्षीय अन्नू नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और परिवार में कोहराम आ गया है।

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सेक्टर-8 से एक बेहद दर्दनाक और संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां 29 वर्षीय अन्नू नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और परिवार में कोहराम आ गया है।

मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घर के अंदर सीवर लाइन से अचानक जहरीली गैस निकल आई, जिसकी वजह से दम घुटने से अन्नू की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि अगर समय रहते गैस रिसाव का पता चलता या लापरवाही न बरती जाती, तो यह जान बचाई जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आखिर घर के अंदर सीवर लाइन की गैस कैसे और किन परिस्थितियों में फैली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े हर एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!