Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Sep, 2026 04:44 PM

कभी पेट्रोल तो कभी कैश का लंगर लगाने वाले पंजाब के रहने वाले राजा डी ने आज iPhone 17 का लंगर
चंडीगढ़ : कभी पेट्रोल तो कभी कैश का लंगर लगाने वाले पंजाब के रहने वाले राजा डी ने आज iPhone 17 का लंगर लगाया। हालांकि प्रशासन दुआरा सार्वजनिक तौर पर ऐसे किसी लंगर लगाने की अनुमति ना दिये जाने के कारण राजा डी ने लंगर तो नहीं लगाया लेकिन अपने घर पर मीडिया के सामने लकी ड्रा निकाले और 10 नाम का चयन किया गया।
यह फोन केवल महिलाओं को दिये जा रहे हैं। इसके लिये डी राजा ने एक whatsaap ग्रुप बनाया था जिसमें जुड़ने के लिये काफी समय पहले से ही लोग सीधे तौर पर उनसे संपर्क करके ग्रुप में add हो रहे थे। ग्रुप में जय माता दी रोज लिखने वालों को ही परमानेंट जगह दी जाती है।
इसी whatsaap ग्रुप को उन्होंने मीडिया के सामने स्क्रॉल किया और स्क्रॉल करने के बाद जो नाम पर भी स्क्रीन पर आकर रुका उसी का नाम फोन देने के लिये announce किया गया।
हालांकि इसी दौरान कई बार स्क्रीन पर पुरुषों के नाम भी स्क्रीन पर सेलेक्ट हुए मगर उनको रिजेक्ट कर दिया गया। डी राजा ने बताया कि 10 शहरों में फोन दिये जांएगे और आगे भी फोन देने का सिलसिला जारी रहेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)