वेल्डिंग के दौरान हादसा, मजदूर की आंख फूटी, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Sep, 2026 09:30 PM

accident during welding worker suffers ruptured eye case registered

गांव बिनोला में स्थित एक निजी कंपनी में वेल्डिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की बाईं आंख फूट गई। पीड़ित श्रमिक की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव बिनोला में स्थित एक निजी कंपनी में वेल्डिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की बाईं आंख फूट गई। पीड़ित श्रमिक की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें 16 जुलाई को 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर वेल्डर के पद पर रखा गया था। 10 अगस्त 2026 को काम के दौरान मशीन का रेगुलेटर खराब था। पीड़ित ने मालिक से इसे ठीक कराने की गुहार लगाई, लेकिन मालिक ने बाद में ठीक कराने की बात कहकर काम जारी रखने का दबाव बनाया। इसी दौरान अचानक रेगुलेटर फट गया और सीधे रमेश की बाईं आंख में जा लगा।

 

पीड़ित का आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने न तो उनका इलाज कराया और न ही जुलाई महीने का बकाया वेतन दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने, बकाया वेतन दिलाने और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है। थाना बिलासपुर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ धारा 125(बी), 289 और 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!