BHEL के सोलर सेल प्लांट से 31.65 किलो चांदी गायब, सीबीआई ने दो अधिकारियों पर दर्ज की FIR

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Sep, 2026 09:20 PM

two officials booked for stolen silver from solar plant

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के गुरुग्राम स्थित अमोर्फस सिलिकॉन सोलर सेल प्लांट से करीब 31.65 किलो चांदी गायब होने का मामला सामने आया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के गुरुग्राम स्थित अमोर्फस सिलिकॉन सोलर सेल प्लांट से करीब 31.65 किलो चांदी गायब होने का मामला सामने आया है। रिकॉर्ड में दर्ज चांदी की बड़ी मात्रा का हिसाब नहीं मिलने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) ने बीएचईएल  के दो अधिकारियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, जांच के दौरान तीन अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। गायब चांदी की मौजूदा कीमत करीब 71 लाख रुपए आंकी गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सीबीआई की जांच के अनुसार, प्लांट के रिकॉर्ड में वर्ष 2016 से 2020 के बीच करीब 35.6 किलो चांदी का स्टॉक दर्ज था। इसमें सोलर सेल तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सिल्वर टारगेट और रिसाइकिल होने वाला सिल्वर शामिल था। लेकिन 6 फरवरी 2024 को कराई गई फिजिकल जांच में लॉकर से केवल 6.23 किलो चांदी बरामद हुई। इसमें 3.98 किलो सिल्वर टारगेट और 2.25 किलो सिल्वर स्क्रैप था। इस तरह रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध चांदी में 31.65 किलो का अंतर मिला।

 

जांच में सामने आया कि प्लांट में चांदी के स्टॉक की सालाना फिजिकल वेरिफिकेशन वर्ष 2018 तक नियमित रूप से होती थी। सीबीआई  के अनुसार वर्ष 2019 में डॉ. भारत कुमार पंत के प्लांट प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद नियमित फिजिकल वेरिफिकेशन बंद हो गई। इसके बाद चांदी का स्टॉक रिकॉर्ड में दर्ज रहा, लेकिन उसकी नियमित भौतिक जांच नहीं हुई। सीबीआई  अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिकॉर्ड में दर्ज चांदी आखिर किस तरह और कब गायब हुई। साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी और स्टॉक की निगरानी में हुई कथित लापरवाही की भी जांच की जा रही है। सरकारी कंपनी के संवेदनशील प्लांट से इतनी बड़ी मात्रा में कीमती धातु गायब होने से उसकी आंतरिक स्टॉक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!