निगम ने अवैध RMC प्लांट पर चलाया बुलडोजर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Sep, 2026 06:37 PM

mcm demolished illegal rmc plant at manesar

नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने गुरूवार को अवैध रूप से चल रहे रेडी मिक्स कंक्रीट(RMC) प्लांट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने गुरूवार को अवैध रूप से चल रहे रेडी मिक्स कंक्रीट(RMC) प्लांट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। निगम की प्रवर्तन शाखा ने गांव नवादा स्थित एसके आरएमसी प्लांट पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। इस प्लांट को बंद करने के लिए नगर निगम की ओर से आदेश जारी किए गए थे, परंतु संचालक ने इसे बंद नहीं किया।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ विकास शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में एसडीओ शशिकांत, जेई दिपेश, देवेंद्र, मंदीप, टेक्निकल सुपरवाइजर धीरज सहित निगम की प्रवर्तन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। स्थानीय पुलिस सुरक्षा के बीच टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लांट की मशीनरी और अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि अवैध रूप से व्यापारिक गतिविधियां करना गंभीर कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में केवल प्लांट ध्वस्त ही नहीं किया जाएगा, बल्कि संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित प्लांट संचालक के खिलाफ आवश्यक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने निगम क्षेत्र के सभी आरएमसी प्लांट संचालकों से कहा कि जिनके पास वैध लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज हैं, वे उन्हें तत्काल निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। बिना वैध अनुमति संचालित किसी भी प्लांट को चलने नहीं दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!