लेडी टीचर की शर्मनाक करतूत: बीमार छात्र को होमवर्क न करने पर डंडों से पीटा, हाथ-पैर पर पड़े नीले निशान

Edited By Imran, Updated: 09 Sep, 2026 01:13 PM

lady teacher s shameful act sick student beaten with sticks for not doing homew

कोसली क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल की लेडी टीचर ने होमवर्क नहीं करने पर 9वीं कक्षा के छात्र की बुरी तरह से पिटाई की। पिटाई से उसके हाथ व पैर पर नीले निशान पड़ गए। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा बीमार

रेवाड़ी: कोसली क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल की लेडी टीचर ने होमवर्क नहीं करने पर 9वीं कक्षा के छात्र की बुरी तरह से पिटाई की। पिटाई से उसके हाथ व पैर पर नीले निशान पड़ गए। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा बीमार था और 15 दिन बाद स्कूल पहुंचा था। उनकी शिकायत पर कोसली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिजनों ने कहा कि लेडी टीचर ने होमवर्क करके नहीं लाने पर सवालों की झड़ी लगा दी। बेटे ने बीमारी की बात बताई लेकिन इसके बाद भी उसे पीटना शुरू कर दिया गया। जिससे उसके हाथ व पैर पर पिटाई के नीले निशान साफ दिखाई दे रहे है।

उन्होंने पिटाई से शरीर पर उभरे नीले निशानों का एक वीडियो भी बनाया है। उन्होंने कहा कि पिटाई के बाद से उनका बेटा बहुत घबराया हुआ है और मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहा है। कोसली थाना के प्रभारी विद्यासागर ने कहा कि छात्र के परिजनों की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। तत्पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!