लापरवाही या बदकिस्मती? अनजाने में दादा के पीछे चला गया था 3 साल का इवान, माइनर में डूबा... दर्दनाक मौत से गांव में मातम

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2026 08:46 AM

an innocent child who left home following his grandfather died after drowning

गांव खारा खेड़ी में बुधवार सुबह दादा के पीछे-पीछे घर से माइनर में डूब गया। जानकारी अनुसार गांव खारा निकला महज 3 साल का मासूम इवान बिश्नोई खेड़ी की ढाणी निवासी महेंद्र बिश्नोई बुधवार सुबह

फतेहाबाद: गांव खारा खेड़ी में बुधवार बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम बच्चे की माइनर (नहर) में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अनजाने में अपने दादा के पीछे-पीछे घर से निकल गया था, जिसकी खबर दादा को नहीं लग सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, खारा खेड़ी की ढाणी निवासी महेंद्र बिश्नोई बुधवार सुबह किसी काम से बाहर गए थे। उनकी ढाणी के पास से ही 'सारंगपुर माइनर' गुजरती है। महेंद्र माइनर पार कर आगे निकल गए, लेकिन उनका 3 वर्षीय पोता इवान बिश्नोई भी चुपके से दादा के पीछे-पीछे चल दिया। दादा को इस बात का अहसास नहीं हुआ और वह आगे चले गए।

जलघर के पास मिला मासूम का शव
कुछ देर बाद जब महेंद्र वापस लौटे और परिजनों ने इवान के बारे में पूछा, तब घर में हड़कंप मच गया। आसपास तलाश करने पर ढाणी के लोगों ने बताया कि उन्होंने इवान को दादा के पीछे जाते देखा था।

सच्चाई सामने आते ही परिजन घबराकर माइनर के बहाव की दिशा में दौड़े। कुछ दूरी पर जलघर की तरफ जाने वाले 'खेल' (पानी की नाली/हौज) के पास इवान माइनर के पानी में अचेत पड़ा मिला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!