मौत से पहले बेटे का पिता को भावुक संदेश- 'मां-पापा मुझे माफ कर देना, मेरी मजबूरी थी'...फाइनेंसर के टॉर्चर से परेशान युवक ने दी जान

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2026 08:03 PM

young man takes his own life after being tormented by a financier

हरियाणा के फतेहाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव नामक युवक ने फाइनेंसर से कथित तौर पर परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अप

फतेहाबाद(रमेश): हरियाणा के फतेहाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव नामक युवक ने फाइनेंसर से कथित तौर पर परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

खुद को मौत के मुंह में धकेलने से पहले गौरव ने अपने पिता को व्हाट्सएप पर एक बेहद भावुक मैसेज भेजा था। इस संदेश में उसने मां-पापा से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनसे बहुत प्यार करता है और जो कदम वह उठाने जा रहा है, वह उसकी मजबूरी है।

मैसेज के खुलासे के अनुसार, गौरव ने हिसार निवासी प्रदीप नामक व्यक्ति से अपने काम के लिए 3 प्रतिशत ब्याज की दर पर 10 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके एवज में हर महीने 80 हजार रुपये की किस्त तय की गई थी। युवक ने बताया कि उसने पहली किस्त तो जैसे-तैसे दे दी थी, लेकिन दूसरी किस्त की व्यवस्था न हो पाने के कारण वह बुरी तरह फंस गया था। मैसेज में उसने फाइनेंसर द्वारा परिवार को नुकसान पहुँचाने की आशंका भी जताई थी। फिलहाल पुलिस इस व्हाट्सएप मैसेज को आधार बनाकर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!