गायक अंकित हत्याकांड: 15 अकाउंट बंद होने के बाद भी सत्यम के नाम से नई ID एक्टिव, शाम 5 बजे तक मर्डर का अल्टीमेटम

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2026 12:41 PM

new id active under satyam s name despite 15 accounts being shut down

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद दहशत का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सत्यम कादियान

डेस्क:  उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद दहशत का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सत्यम कादियान के नाम से बनाई गई फर्जी सोशल मीडिया आईडी से एक बार फिर सनसनीखेज धमकी दी गई है।

 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे नए वीडियो में आज शाम पांच बजे तक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की बात कही गई है। वीडियो में इनामी शूटर सत्यम की फोटो लगाई गई है और बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना बजाया गया है। इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

 अंकित बालियान हत्याकांड के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार धमकी भरे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस अब तक सत्यम के नाम से चलाए जा रहे 15 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करवा चुकी है। चार दिन पहले ही साइबर क्राइम थाने में सत्यम, भोलू शाहपुर और अन्य फर्जी नामों से आईडी चलाने वालों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थीं।

 पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी सत्यम कादियान के नाम का इस्तेमाल कर सबसे ज्यादा फर्जी आईडी बनाई जा रही हैं। खुराफाती तत्व खौफ पैदा करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं।

 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सुमित शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह वीडियो भी सत्यम के नाम से बनी फर्जी आईडी से ही पोस्ट किया गया प्रतीत हो रहा है। पुलिस की साइबर टीम वीडियो के सोर्स और आईडी बनाने वाले व्यक्ति की गहराई से लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!