हरियाणा सरकार की नई पहल: गन्ने की आधुनिक खेती पर मिलेगा अनुदान, जानिए किन 15 जिलों के किसानों को फायदा

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2026 05:25 PM

subsidy will be provided for modern sugarcane farming

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 'गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना के अंतर्गत किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 'गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना के अंतर्गत किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों-यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम के सहायक गन्ना विकास अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में आने वाले किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह अनुदान राशि गन्ने की अधिसूचित व सिफारिश की गई किस्मों की बिजाई आधुनिक विधियों, जैसे कि प्रोमोशन ऑफ वाइड रौ स्पेसिंग (4 फीट), सिंगल-बड, बड-चिप विधि, फाऊंडेशन सीड नर्सरी/ बीज उपचार, और 4 फीट की चौड़ी पंक्ति दूरी में पेड़ी-प्रबंधन के माध्यम से प्रदर्शन प्लाट लगाने पर दी जाएगी।

प्रवक्ता ने आवेदनों की समय-सीमा की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन किसान भाइयों ने अपना गन्ना वसंत या ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल के बाद) में लगाया है, वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितम्बर 2026 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं, जो किसान शरद ऋतु (आगामी अक्तूबर-नवम्बर) में गन्ने की बिजाई करने वाले हैं, उनके लिए आवेदन की तिथि 1 अक्तूबर 2026 से 31 दिसम्बर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!