परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: खेल-खेल में सांप का शिकार हुआ 19 महीने का बच्चा...रेफर होते-होते थम गईं आरव की सांसें

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2026 12:23 PM

19 month old child falls victim to snakebite while playing

गांव शांतिनगर में पोल्ट्री फार्म पर रहने वाले नेपाली परिवार के 19 महीने के बच्चे आरव की सांप के काटने से मौत हो गई। तरपिंदर गिल ने बताया कि मंगलवार देर शाम

कुरुक्षेत्र: गांव शांतिनगर में पोल्ट्री फार्म पर रहने वाले नेपाली परिवार के 19 महीने के बच्चे आरव की सांप के काटने से मौत हो गई। तरपिंदर गिल ने बताया कि मंगलवार देर शाम आरव खेल रहा था, तभी उसे सांप ने डस लिया। पैर पर डसने के निशान और खून देखकर परिजन उसे झांसा के सरकारी अस्पताल (सीएचसी) ले गए। आरोप है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, सिर्फ नर्स ही ड्यूटी पर मिलीं

नर्सिंग स्टाफ ने बिना देरी किए फोन पर डॉक्टर से परामर्श लेकर बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया व इंजेक्शन लगाए। हालत बिगड़ने पर उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। कुरुक्षेत्र अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!