Road Accident : पलभर में उजड़ा परिवार...सड़क पर बिना इंडीकेटर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, व्यक्ति की मौत

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Sep, 2026 01:30 PM

road accident motorcycle crashes into a stationary tractor trolley in kurukshet

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में बराड़ा रोड पर रावा गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में बराड़ा रोड पर रावा गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रावा निवासी सुदेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर बिना इंडीकेटर और रिफ्लेक्टर के खड़ी थी।

शाहाबाद से घर लौट रहे थे सुदेश
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे बलजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता सुदेश कुमार राज मिस्त्री का काम करते थे। रविवार रात काम खत्म करने के बाद वह बाइक से शाहाबाद से अपने गांव रावा लौट रहे थे। रावा गांव के पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। उसका चालक सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर में हवा चेक कर रहा था।

पीछे से ट्रॉली में जा घुसी बाइक
बलजीत के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर न तो इंडीकेटर दिया गया था और न ही रिफ्लेक्टर लगा था। अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं देने के कारण उसके पिता की बाइक पीछे से उसमें जा टकराई। टक्कर लगते ही सुदेश कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुदेश कुमार को सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज
थाना शाहाबाद के SHO जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!