कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत: कार ने बाइक को मारी टक्कर; अंडे सप्लाई कर घर लौट रहा था घर

Edited By Harman, Updated: 04 Sep, 2026 11:55 AM

youth dies in road accident in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सागर निवासी खानचंद मंडी, शाहाबाद के रूप में हुई है। सागर शहर में अंडों की सप्लाई का काम करता था और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

रतनगढ़ से अंडों की सप्लाई कर लौट रहा था

मृतक के भाई रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि सागर बाइक पर अंडों की सप्लाई करता था। वह दिन में बाइक से रतनगढ़ गांव में अंडों की सप्लाई करने गया था। सप्लाई पूरी करने के बाद वह वापस शाहाबाद स्थित अपने घर लौट रहा था। दोपहर करीब सवा 2 बजे सागर जीटी रोड की सर्विस लेन पर वैद्य एन्क्लेव के सामने पहुंचा। इसी दौरान एन्क्लेव की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और उसने सागर की बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक समेत सड़क पर गिरा

कार की टक्कर लगते ही सागर बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय कार को गलत साइड से रतनगढ़ गांव की ओर भगा दिया।आसपास मौजूद लोगों ने घायल सागर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार चालक और कार की पहचान करने में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!