Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Oct, 2026 03:34 PM

कुरुक्षेत्र के उपमंडल शाहाबाद में पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की नौकरी दिलाने के
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : कुरुक्षेत्र के उपमंडल शाहाबाद में पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शर्मा सिंह और रेनू बाला नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से मोटी रकम ली थी। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले शर्मा सिंह को गिरफ्तार किया था और पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में शर्मा सिंह ने मामले में शामिल रेणु बाला के नाम का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेणु बाला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शर्मा सिंह को दोबारा पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके। इसके साथ ही ठगी गई 31 लाख रुपये की रकम की बरामदगी के प्रयास भी किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)