कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा...बुलेट पर सवार होकर जा रहे आढ़ती को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Edited By Harman, Updated: 12 Oct, 2026 08:58 AM

accident in kurukshetra aarthi was hit by a car while riding on a bullet

जिले में पिहोवा रोड पर ज्योतिसर के पास कार की टक्कर लगने से बुलेट मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग आढ़ती की मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : जिले में पिहोवा रोड पर ज्योतिसर के पास कार की टक्कर लगने से बुलेट मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग आढ़ती की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल आढ़ती को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदबड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र के रूप में हुई है। वह थानेसर अनाज मंडी में आढ़ती थे।

गांव से कुरुक्षेत्र जा रहे थे रामचंद्र

जानकारी के अनुसार, रामचंद्र अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे। ज्योतिसर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक कुरुक्षेत्र की तरफ से आ रही एक काले रंग की कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका एयरबैग खुल गया।

पंप कर्मी ने परिवार को दी सूचना

हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने रामचंद्र के परिवार को दुर्घटना की सूचना दी। कर्मचारी उनके परिवार को जानते थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रामचंद्र को तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों ने लगाया तेज रफ्तार का आरोप

परिवार ने आरोप लगाया कि कार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण कार ने रामचंद्र की बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार तथा बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!