सुबह तड़के दर्दनाक एक्सीडेंट; कुरुक्षेत्र में बैरिकेडिंग तोड़कर निर्माण क्षेत्र में घुसी तेज रफ्तार बस, युवक की मौत, 40 यात्री बाल-बाल बचे

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Oct, 2026 03:33 PM

tragic accident in the early morning a speeding bus broke through a barricade a

कुरुक्षेत्र में दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (GT रोड) पर रामगढ़ के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण सड़क

कुरुक्षेत्र  (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र में दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (GT रोड) पर रामगढ़ के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क निर्माण क्षेत्र की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गई।

बस पहले सड़क पर खड़े मोटर ग्रेडर से टकराई और इसके बाद कोल्ड मिलिंग मशीन के पास काम कर रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 30 वर्षीय युवक रूप चंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक मनोज कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। बस में सवार करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए।

हादसे के समय जीटी रोड पर कुरुक्षेत्र से अंबाला की ओर सड़क निर्माण का काम चल रहा था। निर्माण क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए सेफ्टी बोर्ड और बैरिकेडिंग लगाई गई थी। मौके पर करीब 30 से 40 कर्मचारी सड़क निर्माण कार्य में जुटे हुए थे और यातायात को एक लेन से निकाला जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस बैरिकेडिंग तोड़ते हुए निर्माण क्षेत्र में घुस गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मशीन के पास काम कर रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय रूप चंद सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। हादसे के समय वह कोल्ड मिलिंग मशीन के पास काम कर रहा था। बस के निर्माण क्षेत्र में घुसने के बाद वह उसकी चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस चालक मनोज कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए।

भाई के साथ ठेकेदार के अधीन कर रहा था काम

रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पुलिस को बताया कि वह अपने छोटे भाई रूप चंद के साथ पिछले करीब 20 से 25 दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठेकेदार जवाहर लाल के अधीन सड़क निर्माण का काम कर रहा था। सड़क निर्माण का काम एक एजेंसी को सौंपा गया था। हादसे के समय रूप चंद मशीन के पास काम कर रहा था, तभी बस बैरिकेडिंग तोड़कर निर्माण क्षेत्र में घुस आई।

बस की केबिन में फंस गया चालक

हादसे के बाद बस चालक मनोज कुमार बस की केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकालने के लिए केबिन खुलवाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे व्यस्त मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान कर्मचारियों और वाहन चालकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। हादसे में बस का बैरिकेडिंग तोड़कर निर्माण क्षेत्र में घुसना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन-से कारण जिम्मेदार रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!