कुरुक्षेत्र में धान की ट्रॉली से टकराया गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, ढाबे की दीवार तोड़कर घुसा...मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2026 02:18 PM

truck full of gas cylinders collided with a paddy trolley in kurukshetra

लाडवा में अनाज मंडी गेट के पास गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर गली में बने एक ढाबे की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) :  लाडवा में अनाज मंडी गेट के पास गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर गली में बने एक ढाबे की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में ढाबे की दीवार गिर गई, जबकि ट्रक का ड्राइवर कैबिन में फंस गया।

राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत से ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसके सिर में चोट लगी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान से भरा हुआ था। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। उस समय ढाबा बंद था और उसकी ऊपरी मंजिल पर वर्कर सो रहे थे। टाटका गांव का किसान गुरजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 2 एकड़ में पैदा हुई धान लेकर लाडवा अनाज मंडी आ रहा था। जब वह मंडी गेट के पास पहुंचा तो पीछे से आए गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने उसकी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई और वह सड़क पर गिर गया, जबकि ट्रॉली गली में बने ढाबे की तरफ चली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। टक्कर के कारण ट्रॉली पिछला हिस्सा खुल गया। धान की वजह से ट्रक के दोनों सामने के शीशे टूट गए और ट्रक के कैबिन में धान भर गया।

हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर कैबिन में ही फंस गया। उसके सिर में चोट लगी थी। उसे तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी और ड्राइवर को बाहर निकालने में मदद की। ट्रक गैस सिलेंडर लेकर यमुनानगर जा रहा था। जिस ढाबे की दीवार तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली अंदर घुसी, उसकी ऊपरी मंजिल पर वर्कर सो रहे थे। सुबह का समय होने के कारण ढाबा बंद था। हादसे में दीवार गिर गई, लेकिन वर्करों को चोट लगने की सूचना नहीं है। अगर उस समय ढाबे में ग्राहक या अन्य लोग मौजूद होते तो उन्हें भी नुकसान पहुंच सकता था। इधर घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को अनाज मंडी गेट से हटाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। हालांकि माना जा रहा कि ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी। इस कारण यह हादसा हो गया।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!