Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Oct, 2026 01:44 PM

हरियाणा के पानीपत में ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB ने खजाना कार्यालय इसराना में
पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत में ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB ने खजाना कार्यालय इसराना में रिश्वत मांगने के आरोप में डाटा एंट्री ऑपरेटर को पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने सुरेंद्र पर आरोप लगाए हैं कि उसने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर इंस्पेक्टर की सेवानिवृत्ति का लाभ दिलाने के नाम पर 30000 की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों में 20000 रुपए पर सहमति बनी।
मामले की जब ACB को जब सूचना मिली तो जींद यूनिट से एसीबी इंचार्ज अपनी पांच सदस्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB की टीम ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)