ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शाहाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला शव...बाजू पर ‘ॐ’ के साथ संतोष-अंकुश शर्मा के टैटू

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2026 02:56 PM

man dies after being hit by train body found on railway track in shahabad

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में ढोला माजरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र, (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में ढोला माजरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेलवे लाइन के पास मिला शव
जानकारी के अनुसार ढोला माजरा गांव के पास रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर GRP की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया है कि शव 171 किलोमीटर के 34-32 के पास मिला। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीले रंग की जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी।

पहचान में टैटू बने अहम सुराग
पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज, मोबाइल फोन या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे उसकी तत्काल पहचान हो सके। हालांकि उसके शरीर पर बने टैटू पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग बने हुए हैं। उसके दाहिने हाथ पर ‘ॐ’, ‘संतोष’ और ‘अंकुश शर्मा’ नाम गुदे हुए बताए गए हैं। वहीं बाईं बाजू पर दिल की आकृति के भीतर ‘संतोष’ और ‘मयूरी देवी’ नाम लिखे होने की जानकारी सामने आई है।

आसपास के थानों में भेजी सूचना
GRP द्वारा मृतक की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों में सूचना भेजी जा रही है। पुलिस टैटू और हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!