'PM मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग व हर व्यक्ति के लिए मजबूती से काम कर रही है सरकार', कुरुक्षेत्र में बोले मुख्यमंत्री सैनी

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Sep, 2026 03:49 PM

under the leadership of pm modi the government is working strongly for every s

जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पहुंचे

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पहुंचे। उन्होंने गीता उपदेश स्थली में पूजा-अर्चना की और गीता जी की आरती की। इसके बाद उन्होंने राधा-कृष्ण का रूप धारण किए बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा कर वहां की जानकारी भी ली।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने का पवित्र दिन है। हरियाणा की इस पवित्र भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े और यहीं से उन्होंने पूरी मानव जाति को गीता का संदेश, कर्म का संदेश और ज्ञान का संदेश दिया। वही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर स्थित अनुभव केंद्र का भी जायजा लिया।

PunjabKesari

'16 घंटे चली विधानसभा, सभी ने अच्छा सहयोग दिया'
विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में कई महत्वपूर्ण बिल पारित हुए हैं। करीब 16 घंटे तक विधानसभा में काम हुआ। प्रदेश के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार तीन गुना गति से काम कर रही है और हर वर्ग व हर व्यक्ति के लिए मजबूती से काम किया जा रहा है।

धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने के सवाल पर बोले- केंद्र का काम
धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसके लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान की खरीद शुरू करने का काम केंद्र सरकार के स्तर पर होता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!