10 मिनट लेट होने पर सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने की थी हैवानियत, सफाई से मना करने पर छात्र को जड़े 15-20 थप्पड़...FIR दर्ज

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 11:30 AM

a government school principal resorted to brutality for being 10 minutes late

स्कूल पहुंचने में 10 मिनट देर होने पर 11वीं कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में शहर जगाधरी थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छात्र के पिता की शिकायत और मेडिकल जांच के बाद जगाधरी थाना पुलिस ने कार्रवाई...

यमुनानगर: स्कूल पहुंचने में 10 मिनट देर होने पर 11वीं कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में शहर जगाधरी थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छात्र के पिता की शिकायत और मेडिकल जांच के बाद जगाधरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

ब्राह्मण चौक निवासी शशिधर ने 30 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा कृष्णा शर्मा सरकारी स्कूल जगाधरी में 11वीं का छात्र है। आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह वह स्कूल पहुंचा। निर्धारित समय से करीब 10 मिनट की देरी के कारण प्रधानाचार्य ने उसे दंड स्वरूप मैदान की सफाई करने और कूड़ा उठाने के लिए कहा।

शिकायत के अनुसार छात्र ने सफाई करने से मना कर दिया। इस पर प्रधानाचार्य ने उसके दोनों कानों पर 15 से 20 थप्पड़ मारे। छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थप्पड़ लगने के बाद छात्र के एक कान से सुनाई देना कम हो गया। परिजनों ने उसका मेडिकल कराया और पुलिस को रिपोर्ट सौंपी। जगाधरी शहर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की परिस्थितियों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार छात्र की मेडिकल रिपोर्ट में एक चोट दर्ज की गई थी। चोट की प्रकृति स्पष्ट करने के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया।  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!