पंचकूला में खाकी पर हमला: सम्मन देने गए होमगार्ड पर ईंट से अटैक, हाथापाई में फाड़ी वर्दी

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2026 01:27 PM

home guard attacked with brick while serving summons

पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सम्मन देने गए एक होमगार्ड जवान पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। इस

पंचकूला:(उमंग): पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सम्मन देने गए एक होमगार्ड जवान पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने पीड़ित जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पता पूछने पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस को दी शिकायत में होमगार्ड जवान मोहित कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब 4 बजे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ राजीव कॉलोनी में एक व्यक्ति को कोर्ट/पुलिस का सम्मन तामील कराने गया था। संबंधित पते की सही जानकारी न होने पर उसने गली में खड़े एक व्यक्ति से पूछताछ की। आरोप है कि उस व्यक्ति ने पता बताने से साफ इनकार कर दिया और बिना किसी बात के होमगार्ड जवान से बहस करने लगा।

ईंट से किया हमला, फाड़ दी वर्दी
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पास में पड़ी एक ईंट उठा ली और सीधे होमगार्ड जवान पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच जोरदार हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी ने होमगार्ड मोहित की वर्दी भी फाड़ डाली। ईंट के हमले में मोहित को गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल होमगार्ड जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी देते हुए सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि पीड़ित जवान मोहित के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!