रोहतक में CRPF जवान ने पत्नी पर किए ताबड़तोड़ वार,अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; 2 दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था घर

Edited By Harman, Updated: 24 Oct, 2026 11:29 AM

crpf jawan murders his wife in rohtak

रोहतक से एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां गांव बहुअकबरपुर में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद दौरान एक महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति सोमबीर ने कहासुनी के बाद मनीषा पर कई वार किए।

रोहतक : रोहतक से एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां गांव बहुअकबरपुर में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद दौरान एक महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति सोमबीर ने कहासुनी के बाद मनीषा पर कई वार किए।

मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनीषा पत्नी सोमबीर के रुप में हुई है। आरोप है कि पति सोमबीर ने कहासुनी के बाद मनीषा पर कई वार किए। घायल मनीषा ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

जानकारी अनुसार मनीषा और सोमबीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान सोमबीर पर मनीषा पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप है। गंभीर घायल मनीषा किसी तरह घर से बाहर निकली और पड़ोसियों के पास पहुंची। पड़ोसी उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि सोमबीर मणिपुरु में सी. आर.पी.एफ. में कार्यरत है और 2 दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था दम्पति की 2 बेटियां हैं। सोमबीर ने गां में नया मकान बनवाने का काम शुरू कर रखा था। प्रारंभिक जानकारी अनुसार इसी निर्माणाधीन मकान में दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!