Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2026 01:56 PM

सैक्टर-16/17 चौक पर तेज रफ्तार थार गाड़ी पेड़ के साथ टकराकर पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार की खिड़की तोड़कर 2 युवकों को निकाला और सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। डाक्टरों ने थार चालक रोहतक निवासी साहिल को मृत घो
चंडीगढ़: सैक्टर-16/17 चौक पर तेज रफ्तार थार गाड़ी पेड़ के साथ टकराकर पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार की खिड़की तोड़कर 2 युवकों को निकाला और सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। डाक्टरों ने थार चालक रोहतक निवासी साहिल को मृत घोषित कर दिया। साथ बैठे दोस्त हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक युवक टी.डी.आई. में किराए पर रहता था। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने गाड़ी जब्त कर मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी।
रोहतक निवासी साहिल शनिवार रात दोस्त हिमांशु के साथ थार गाड़ी से चंडीगढ़ आया था। रात करीब साढ़े 12 बजे साहिल थार गाड़ी लेकर मटका चौक से किक्रेट स्टेडियम की तरफ जा रहा था। सैक्टर-16/17 की विभाजित सड़क पर अनियंत्रित होकर पड़े के साथ टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतक बिजनैस करने के लिए रोहतक से चंडीगढ़ आया था जबकि हिमांशु प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। थार गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी जिस कारण गाड़ी पेड़ के साथ टकरा कर पलट गई थी।