‘सिखों के कत्लेआम पर चुप्पी क्यों, कांग्रेस को प्रायश्चित कर देश से माफी मांगनी चाहिए, रोहतक में नितिन नबीन का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Nov, 2026 03:25 PM

why the silence on the sikh massacre congress should apologize to the nation

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र की बात करने से पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करना चाहिए। कांग्रेस में राहुल गांधी का राजतंत्र चल रहा है।

उन्हें पहले अपनी पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू करनी चाहिए। नितिन नबीन रविवार को रोहतक में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के हितों से ज्यादा अपने परिवार को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सिखों के कत्लेआम के मुद्दे पर राहुल गांधी चुप क्यों हैं? कांग्रेस को इस मामले में प्रायश्चित करना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनादेश नहीं मिलने से राहुल गांधी हताश हैं और इसी हताशा में यात्रा करने निकले हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान को तार-तार करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा वोट चोरी करके सरकारें बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक हर सवाल का जवाब देने और अपना हिसाब देने के लिए तैयार है।

नितिन नबीन ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तीन करोड़ घुसपैठियों पर विश्वास कर रही है, जबकि सरकार ऐसे लोगों को देश में घुसने नहीं देगी। देश की सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं और वर्ष 2029 में भी लाल किले पर नजर आएंगे। प्रधानमंत्री देश की सेवा के संकल्प के साथ राजनीति में आए हैं। उनका हरियाणा के प्रति विशेष लगाव है और वे प्रदेश के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और यह बात पूरा देश जानता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, राष्ट्रहित और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है। वहीं कांग्रेस अपनी राजनीतिक हताशा के चलते जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और कांग्रेस की कथित नीतियों के खिलाफ अपना राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!