त्योहारों से पहले रोहतक में क्राइम ब्रांच की बड़ी स्ट्राइक, करोड़ों रुपये के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद...

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2026 03:10 PM

crime branch carried out a major raid in rohtak

त्योहारों के मौसम से ठीक पहले रोहतक पुलिस की अपराध जांच शाखा (CIA) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर के कच्चा चमारिया रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा मारकर करोड़ों रुपये मूल्य के तैयार पटाखे

रोहतक: त्योहारों के मौसम से ठीक पहले रोहतक पुलिस की अपराध जांच शाखा (CIA) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर के कच्चा चमारिया रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा मारकर करोड़ों रुपये मूल्य के तैयार पटाखे और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की अपराध जांच शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कच्चा चमारिया रोड स्थित एक ठिकाने पर बिना किसी वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए की विशेष टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर अचानक छापेमारी की।

 मौके पर पहुंची पुलिस टीम को वहां बड़ी मात्रा में बने हुए पटाखे और उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला रासायनिक व अन्य कच्चा माल मिला। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया और पटाखों से भरे डिब्बों व कच्चे माल को सील कर दिया। हालांकि, बरामद पटाखों की सटीक संख्या, वजन और कुल कीमत का आधिकारिक आकलन पुलिस एवं विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जा रहा है।

 फिलहाल पुलिस गहनता से इस बात की जांच में जुट गई है कि इस अवैध फैक्टरी का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि पटाखे बनाने और उन्हें स्टॉक (जमा) करने के लिए विस्फोटक अधिनियम के तहत जरूरी मंजूरियां ली गई थीं या नहीं। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि यहां तैयार किए गए पटाखों की सप्लाई किन-किन शहरों और बाजारों में की जानी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!