हरियाणा में मानसून फिर दिखाएगा जोर, अगले 2 दिन कई जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल...फिर 5 दिन लगेगी ब्रेक

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Sep, 2026 05:26 PM

monsoon will once again show its strength in haryana with heavy rain expected i

हरियाणा में मानसून का असर इस बार मिला-जुला देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अब तक सामान्य से

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में मानसून का असर इस बार मिला-जुला देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अगले दो दिनों में उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 8 से 12 सितंबर तक मानसून ब्रेक की स्थिति रह सकती है। हालांकि, इसके बाद मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है।

डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा के 22 में से 19 जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। सिरसा, जींद और अंबाला समेत कुछ जिलों में सामान्य से 50 प्रतिशत से भी कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि आगामी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही धान की फसल में जरूरत के अनुसार सिंचाई करें, ताकि पानी की बचत के साथ फसल को भी नुकसान से बचाया जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!