ज़मानत पर आते ही कत्ल: जेल से छूटे मनचले की हैवानियत, युवती को उतारा मौत के घाट

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2026 09:48 AM

murder as soon as he came out on bail

जगाधरी शहर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती की गर्दन, बाजू और पैर पर गंभीर

यमुनानगर: जगाधरी शहर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती की गर्दन, बाजू और पैर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों अनुसार पड़ोस में रहने वाला साजन पहले भी महिला से छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2025 में छेड़छाड़ के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और वह जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने युवती के पति के साथ मारपीट की थी। इस मामले में साजन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

मृतका के परिवार ने बुरिया गेट पुलिस पोस्ट के इंचार्ज जसपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि साजन के साथ मिलीभगत के चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया गया और उसे अग्रिम जमानत लेने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच की मांग की है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। एस.पी. कमलदीप गोयल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!